Tuesday, July 28, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRPUR NEWS || जहांगीरपुर खबरनहर में बहते मिले मोबाइल फोन

नहर में बहते मिले मोबाइल फोन


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीरपुर कोतवाली क्षेत्र की परौरी नहर में लोगों को मोबाइल फोन बैठे हुए मिले जिसके बाद लोगों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दो मोबाइलों को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आपको बता दें कि गांव परौरी के रहने वाले संजय ने बताया कि शनिवार की शाम को नहर में कुछ लोग नहा रहे थे। इसी दौरान मोबाइल फोन बहते हुए दिखे। शुरुआत में लोगों को लगा की नहर में डूबे लोगों का सामान व मोबाइल होगा, लेकिन जब संख्या बढ़ती दिखी तो उन्होंने फोन को बाहर निकाला। कुछ लोग फोन लेकर चले गए, लेकिन कुछ लोगों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दो मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments