बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना छतारी क्षेत्र के गांव बरकातपुर निवासी एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के मामले में पुलिस ने 10 दिन बाद मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है। जल्द ही गुमशुदा महिला को बरामद कर लिया जाएगा।
आपको बता दें कि पीड़ित विकास ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसकी मां 18 जुलाई 2026 को अपनी भतीजी के जन्मदिन में शामिल होने के लिए अलीगढ़ जिले के खैर जा रही थी। महिला अलीगढ़ नहीं पहुंची जिसके बाद परिजनों को काफी चिंता हुई। परिजनों ने महिला की काफी तलाश की, लेकिन महिला का कुछ पता नहीं लगा तो परिजन अलीगढ़ जिले के खैर चले गए। महिला के पास ई-रिक्शा की किस्त के 3500 रुपए व अलग से कुछ रुपए ओर थे। परिजनों का कहना है कि महिला ने कढ़ाई वाली साड़ी पहनी हुई है। महिला की लंबाई 5’3″ है और नाक में सोने की लौंग पहनी हुई है। महिला को लापता हुए दस दिन हो चुके है। थाना छतारी पुलिस ने मामले में अब रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छतारी: लापता हुई महिला के मामले में पुलिस ने दस दिन बाद किया मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES


