Friday, July 31, 2026
HomeFeaturedPAHASU NEWS || पहासू खबरएक मुकदमे के गवाह पर दबंगों ने किया हमला, मुकदमा दर्ज

एक मुकदमे के गवाह पर दबंगों ने किया हमला, मुकदमा दर्ज


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र में एक मुक़दमे में गवाह एक युवक पर हमला कर दिया। साबितगढ़ में चीनी मिल के पास कुछ लोगों ने उसे बुरी तरह पीटा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए दो नामजद के साथ पांच- सात अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार, थाना पहासू गांव रनायच नरेंद्रपुर निवासी विकास कुमार पुत्र वीरेंद्र सिंह अपनी बाइक से गांव जा रहे थे। रास्ते में साबितगढ़ चीनी मिल के पास अटेरना मोड़ पर कुछ लोगों ने उनकी बाइक रोक ली। विकास पर लात- घुसों व लाठियों से हमला कर दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच बचाब कर उन्हें हमलावारो से बचाया। विकास कुमार एक मुकदमे में चश्मदीद गवाह है पीड़ित का आरोपी है कि आरोपी काफी समय से उन्हें मुकदमे में गवाही न देने की धमकी दे रहे थे। पीड़ित की शिकायत पर प्रशांत निवासी अटेरना व आशीष निवासी नरेंद्रपुर सहित पांच- सात अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना पहासू में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments