बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के कस्बा ककोड़ स्थित मौहल्ला तेलियान में विद्युत विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। जहां पंजाब नेशनल बैंक के पास तीन हाई टेंशन ट्रांसफार्मर खुले में रखे हुए हैं। जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोग माधव सिंह, समय सिंह, पंकज, नासिर सहित अन्य लोगों ने बताया कि वह इस मुद्दे पर बिजली विभाग के अधिकारियों व बुलंदशहर के जिलाधिकारी तक लिखित में शिकायतें भी दे चुके है जिसके बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई है। यह ट्रांसफॉर्मर मुख्य रास्ते पर बिना किसी घेराबंदी के स्थापित है। इस रास्ते से दिन-रात राहगीर, वाहन व पशु गुजरते है। अगर यह टांसफार्मर ऐसे ही खुले में रखे रहे तो किसी दिन कोई बड़ा हादसा होने से कोई नहीं रोक सकता। नागरिकों ने ट्रांसफार्मर की घेराबंदी करने की मांग की है।
खुले में रखे तीन ट्रांसफार्मर, घेराबंदी की मांग
0
27
Previous article
RELATED ARTICLES


