बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में एक ग्राम प्रधान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम प्रधान शोरन सिंह शुक्रवार सुबह मंदिर जाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन बाद में उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एहतियातन के तौर पर गांव में कई थानों का पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
बुलंदशहर: ग्राम प्रधान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में पुलिस तैनात
RELATED ARTICLES


