बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलन्दशहर में 28 जुलाई 2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में हुई भारी बारिश के दौरान नाले में गिरकर बह गई मासूम चारू कश्यप की तलाश के लिए लगातार चार दिनों तक व्यापक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। इस अभियान में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी फ्लड टीम, स्थानीय गोताखोरों, पुलिस तथा फायर सर्विस की टीमों ने दिन-रात अथक प्रयास किए। शनिवार को ड्रोन की सहायता से काली नदी में जलकुंभी के बीच बच्ची का शव दिखाई दिया। इसके बाद एसडीआरएफ टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया।
चार दिनों तक लगातार चले इस कठिन रेस्क्यू अभियान में टीमों की मेहनत और समर्पण को देखते हुए जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी फ्लड टीम, स्थानीय गोताखोरों तथा अभियान में शामिल अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया। अधिकारियों ने सभी टीमों के साहस, धैर्य और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उनके उत्कृष्ट कार्य की प्रशंसा की।
चारू कश्यप रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी टीमों को किया गया सम्मानित
RELATED ARTICLES


