बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना ककोड़ क्षेत्र स्थित वैर रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में 12 वर्षीय कक्षा 3 की छात्रा का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के जल्द खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और संदिग्धों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
बुलंदशहर: 12 वर्षीय छात्रा का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने रेप के बाद हत्या का लगाया आरोप
RELATED ARTICLES


