Sunday, August 2, 2026
HomeFeaturedBI.BI.NAGAR NEWS || बी.बी.नगर खबरखेत में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में...

खेत में अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बीबी नगर क्षेत्र में खेत में शनिवार की रात एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया जिन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही थाना बीबीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की शिनाख्त कराने और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments