बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी क्षेत्र में ई-रिक्शा लेकर अपने गांव जा रहे युवक के साथ रास्ते में मारपीट का मामला सामने आया है। हापुड़ जिले के गांव कुराना निवासी साबिर ने मामले में थाने पहुंचकर अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
साबिर के मुताबिक, वह ई-रिक्शा लेकर गुलावठी से अपने गांव कुराना जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में कुछ अज्ञात युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर मारपीट कर दी। घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना में शामिल आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
कार लीस पर लेने हेतु संपर्क करें: 7906175311, नई गाड़ी 50% कीमत पर ले जाएं



