बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में नवीन हॉस्पिटल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से सब्जी विक्रेता की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर जाम लग गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तथा यातायात सुचारु कराया।
आपको बता दें कि मामला रविवार का है। नवीन हॉस्पिटल के पास अज्ञात वाहन ने पीछे से जुगाड़ रिक्शा में जोरदार टक्कर मार दी जिससे रिक्शा चालक 35 वर्षीय लाखन उर्फ लक्ष्मण गंभीर रूप से घायल होने के बाद मौत हो गई। मृतक लाखन उर्फ लक्ष्मण गांव आढा का निवासी था और रोजी-रोटी के लिए सब्जी मंडी से सब्जियां खरीदकर गांव में बेचने का काम करता था। हादसे के समय वह मंडी से सब्जी लेकर अपने गांव लौट रहा था तभी अज्ञात वाहन ने उसके जुगाड़ रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
सिकंदराबाद: अज्ञात वाहन की टक्कर से सब्जी विक्रेता की दर्दनाक मौत
RELATED ARTICLES


