Sunday, August 2, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर: चारु कश्यप के परिवार से मिले विद्यालय प्रबंधक, किया शोक व्यक्त

बुलंदशहर: चारु कश्यप के परिवार से मिले विद्यालय प्रबंधक, किया शोक व्यक्त


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर में 11 वर्षीय छात्रा चारु कश्यप की दर्दनाक मौत के बाद विद्यालय प्रबंधक वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। इस दौरान सभी स्कूल प्रबंधकों ने परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। विद्यालय प्रबंधक वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की तथा सरकार से चारु कश्यप के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की भी मांग की।
गौरतलब है कि चारु कश्यप स्कूल से घर लौटते समय बारिश के कारण हुए जलभराव के बीच नाले में बह गई थी जिसके बाद उसका शव शनिवार को बरामद हुआ था। विद्यालय प्रबंधकों का आरोप है कि नगर पालिका की गंभीर लापरवाही और जल निकासी व्यवस्था की कमी के कारण यह दुखद हादसा हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments