Sunday, August 2, 2026
HomeFeaturedAURANGABAD NEWS || औरंगाबाद खबरबुलंदशहर: पिज्जा के पैसे मांगने पर रेस्टोरेंट संचालक से दबंगों ने की...

बुलंदशहर: पिज्जा के पैसे मांगने पर रेस्टोरेंट संचालक से दबंगों ने की मारपीट, वीडियो वायरल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद.बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट संचालक के साथ दबंगों द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
आपको बता दें कि पीड़ित ने थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि रेस्टोरेंट संचालक ने पिज्जा के पैसे मांगे तो दबंगों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें मारपीट की पूरी घटना कैद हो गई।
पुलिस के अनुसार, प्राप्त तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments