बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में सावन माह के पहले सोमवार को गंगा घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामघाट-राजघाट पहुंचेंगे। जिसके चलते ट्रेनों में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। भीड़ को देख उत्तर मध्य रेलवे ने अलीगढ़-राजघाट नरौरा के बीच एक अनारक्षित विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन सोमवार को अप-डाउन संचालित होगी। उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि ट्रेन अलीगढ़ से सुबह 5:40 बजे रवाना होकर डिबाई होते हुए सुबह 7:15 बजे राजघाट नरौरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन राजघाट नरौरा से सुबह 8:15 बजे चलेगी और डिवाई, धरमपुर हाल्ट, अतरौली रोड, मंजूरगढ़ी स्टेशनों पर ठहरते हुए सुबह 9:55 बजे अलीगढ़ पहुंचेगी।
अलीगढ़-राजघाट के बीच आज चलेगी विशेष ट्रेन
0
7
RELATED ARTICLES


