Monday, August 3, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरश्रावण मास: रामघाट महाशिवरात्रि मेले के चलते यातायात डायवर्ट, नरौरा से अलीगढ़...

श्रावण मास: रामघाट महाशिवरात्रि मेले के चलते यातायात डायवर्ट, नरौरा से अलीगढ़ जाने वाले वाहन डिबाई होकर गुजरेंगे


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के नरौरा में श्रावण मास के दौरान रामघाट में आयोजित महाशिवरात्रि मेले को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। मेला क्षेत्र में भीड़ और जाम की स्थिति से बचने के लिए नरौरा से अलीगढ़ की ओर जाने वाले सभी वाहनों को डिबाई मार्ग की ओर डायवर्ट किया गया है।
यातायात परिवर्तन को प्रभावी बनाने के लिए नरौरा स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक से रामघाट रोड पर बैरियर लगाकर वाहनों का रूट बदल दिया गया है। प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित डायवर्जन मार्ग का पालन करें और यातायात पुलिस का सहयोग करें, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और मेला क्षेत्र में व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments