Monday, August 3, 2026
HomeFeaturedAHMADGARH NEWS || अहमदगढ़ खबरबुलंदशहर: पेड़ से टकराई कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत

बुलंदशहर: पेड़ से टकराई कार, दो लोगों की दर्दनाक मौत


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गांव रानीवाला के पास एक अनियंत्रित कार सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है और पुलिस उनकी शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments