बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना निवासी एक युवक व युवती ने दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी माहौल बन गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों की पहचान उनकी जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर हुई।
जानकारी के अनुसार, युवक और युवती के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था। सोमवार को दोनों प्रेमी दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर पहुंचे और दोनों ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। दोनों के छलांग लगाते ही मौके पर भगदड़ मच गई। मामले से पुलिस को अवगत कराया गया। सूचना पाकर राजकीय रेलवे पुलिस ने दोनों के शवो को अपने कब्जे में ले लिया। शवो के जेब से मिले दस्तावेजों के आधार पर दोनों की पहचान बुलंदशहर के थाना स्याना क्षेत्र के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को हादसे से की सूचना दे दी है। एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
दिल्ली: स्याना निवासी प्रेमी जोड़ो में ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
RELATED ARTICLES


