बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर पहुंची उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी और योगी आदित्यनाथ ही मुख्यमंत्री बनेंगे।
बबीता चौहान ने हाल ही में हुए पेपर लीक के मुद्दे पर कहा कि “पेपर लीक नहीं, बल्कि पेपर बेचे जाते हैं।” उन्होंने इस मामले को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शन को विपक्ष की साजिश करार देते हुए कहा कि सरकार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। राम मंदिर चंदा चोरी के मामले पर भी बबीता चौहान ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
बुलंदशहर: राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान का विपक्ष पर निशाना, 2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार
RELATED ARTICLES


