Monday, August 3, 2026
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबरबुलंदशहर: धार्मिक प्रतिमा के साथ अशोभनीय कृत्य का वीडियो वायरल, दो आरोपी...

बुलंदशहर: धार्मिक प्रतिमा के साथ अशोभनीय कृत्य का वीडियो वायरल, दो आरोपी गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर क्षेत्र के गांव बोहिच में धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक धार्मिक प्रतिमा के साथ अशोभनीय कृत्य कर उसका वीडियो बनाया गया और सावन के पहले सोमवार के दिन उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना पर पुलिस ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने वीडियो में अशोभनीय कृत्य करने वाले वृद्ध तथा उसे उकसाकर वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को हिरासत में लिया।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना शिकारपुर में सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments