Tuesday, August 4, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरदो मोटरसाइकिलों की आमने सामने की भिड़ंत में एक की मौत

दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने की भिड़ंत में एक की मौत


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर क्षेत्र के कोटला जिरौली लिंक रोड पर सोमवार की शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने की भिड़ंत हो गई। टककर इतनी भीषण थी की एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई व एक गंभीर रूप से घायल हो गया। रहागीरों ने पुलिस को मामले से अवगत कराया। सुचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, थाना अनूपशहर के गांव कोटला निवासी 18 वर्षीय प्रवीण पुत्र लोकपाल सोमवार की शाम किसी काम से बाइक लेकर अपने गांव से जिरौली की ओर जा रहा था जैसे ही वह कोटला जरौली लिंक रोड पर पहुंचा सामने से आ रहे बाइक सवार ने बाइक से अपना नियंत्रण खो दिया। जिससे दोनों बाइको में आमने सामने की टककर हो गई। हादसे में प्रवीण की मौत हो गई वहीं दूसरा बाइक चालक भूपेंद्र पुत्र बिजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सुचना दी व एम्बुलेंस की मदद से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ उसका इलाज चल रहा है। अनूपशहर कोतवाली प्रभारी जय किशोर गौतम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची व स्थिति को संभाला। परिजनों की तहरीर प्राप्त होने पर आगे के कार्यवाही की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments