Wednesday, August 5, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRABAD NEWS || जहांगीराबाद खबरछात्र पर हमला करने के मामले में पांच नामजद समेत आठ पर...

छात्र पर हमला करने के मामले में पांच नामजद समेत आठ पर मुकदमा


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में एक पब्लिक स्कूल में लंच ब्रेक के दौरान एक छात्र पर कुछ छात्रों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में छात्र के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। छात्र के पिता की शिकायत पर पुलिस ने पांच नामजद और तीन अज्ञात छात्रों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बुढ़ाना निवासी तनुष पुत्र योगेंद्र पर 3 अगस्त को नगर के एक पब्लिक स्कूल में लंच ब्रेक के दौरान इंटरमीडिएट के कुछ छात्रों ने कथित तौर पर तनुष पर हमला कर दिया जिससे उसके सिर पर चोटें आई हैं जिससे तनुष को सिर फट गया और खून बहने लगा। स्कूल परिसर में इस घटना से अफरा-तफरी माहौल बन गया। घायल छात्र को तुरंत स्कूल में ही प्राथमिक उपचार दिया गया और घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर स्कूल पहुंचे और प्रबंधन से जानकारी ली प्रारंभिक पूछताछ में कुछ छात्रों ने झगड़े से इनकार किया हालांकि बाद में यह तथ्य सामने आया कि अन्य युवक और उसके पिता ने कथित तौर पर छात्रों को उकसाया था। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को दी गई तहरीर में भविष्य में भी जान माल के नुकसान के आशंका जताई है। जहांगीराबाद कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच नामजद तथा तीन अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है जिनमें से एक छात्र के पिता का भी नाम है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया और अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments