Thursday, August 6, 2026
HomeFeaturedAHAAR NEWS || आहार खबरगांव चांसी में तेंदुआ दिखने की सूचना पर वन विभाग अलर्ट

गांव चांसी में तेंदुआ दिखने की सूचना पर वन विभाग अलर्ट


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना आहार क्षेत्र के गांव चांसी में ग्रामीणों ने तेंदुआ दिखाई देने का दवा किया जिसके बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। तेंदुए की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम सक्रिय हो गई और इलाके में सर्च अभियान शुरू कर दिया। ग्रामीणों को कहना है कि पिछले कुछ दिनों से आसपास के खेतों व गांव में भी तेंदुए के होने की चर्चा है जिसमें एक ताजा वीडियो सामने आने के बाद लोगों में दहशत बढ़ गई है साथ ही ग्रामीण खेतों में अकेले जाने से डर रहे हैं उन्होंने खेतों में अकेले जाना कम कर दिया है और बच्चों को भी घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। ग्रामीणों का कहना है कि तीन-चार दिन बाद क्षेत्र में कावड़ मेले और कावड़ यात्रा का आयोजन शुरू हो जाएगा इस दौरान इलाके में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों और शिवभक्तों की आवाजाही रहती है ऐसे में किसी बड़ी घटना के होने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन और वन विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द तेंदुए को पड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाए। कावड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएं। वन विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तेंदुए की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी हैं। वन अधिकारी डीएफओ डॉ. हरेंद्र सिंह का कहना है कि विभाग की टीमें लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है और तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रख रही है और उसका सुरक्षित रेस्क्यू करने के लिए आवश्यक कार्रवाई भी की जा रही है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वह किसी भी वन्य जीव की सूचना तुरंत वन विभाग को दें और अफवाहों पर ध्यान ना दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments