Thursday, August 6, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरबुलंदशहर: दो पक्षों के बीच हुए पथराव का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

बुलंदशहर: दो पक्षों के बीच हुए पथराव का वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र के आवदा नगर में दो पक्षों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए इधर-उधर दबिश दें रही है।
शुरुआत में बताया गया कि बच्चों की कहासुनी को लेकर विवाद हुआ, लेकिन पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों के बीच सब्जी का ठेला लगाने को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों ओर से जमकर पथराव हुआ, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
घटना में एक युवक मामूली रूप से घायल हो गया। घायल पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए खुर्जा नगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार, दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर थाना खुर्जा नगर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments