Thursday, August 6, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबारिश ने खोली नगर पालिका की पोल, नाले चोक होने से घरों-दुकानों...

बारिश ने खोली नगर पालिका की पोल, नाले चोक होने से घरों-दुकानों व थानों में भरा पानी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में हुई तेज बारिश ने नगर पालिका की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। खुर्जा नगर में नालों की समय पर सफाई न होने के कारण कई इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति पैदा हो गई। सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं और लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया।
बारिश का पानी नाले चोक होने के कारण मकानों, दुकानों और पुलिस थानों तक में भर गया। शहर के कई प्रमुख मार्ग जलमग्न हो गए, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि नालों की नियमित सफाई नहीं होने से हर बारिश में यही स्थिति बन जाती है। लगातार जलभराव से व्यापारियों और आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments