बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना चोला क्षेत्र के गांव रसूलपुर रिठौरा के रहने वाले संजय सिंह के बेटे की बैंक में सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 5 लाख की ठगी करने और अपने पैसे वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी देने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
समय सिंह का कहना है कि वर्ष 2023 में उनकी मुलाकात वैशाली गोयल से हुई थी जो गाजियाबाद के मालीवाडा की रहने वाली है। वैशाली गोयल हर्बल लाइफ एवं इलेक्ट्रिक प्रोडक्ट का व्यापार करने के साथ ही सरकारी विभागों में सर्विस प्रोवाइडर और सिक्योरिटी का काम करती हैं। संजय सिंह ने बताया कि वैशाली गोयल ने उनके बेटे की पीएनबी बैंक में चपरासी पद पर सरकारी नौकरी लगवाने की बात कही थी और उसी के चलते 5 लाख रुपए भी मांगे उन्होंने 11 अप्रैल 2024 को गांव के ही राकेश शर्मा से रुपए लेकर वैशाली को अपनी पत्नी, बेटे और राकेश शर्मा की मौजूदगी में नगद दिए थे आरोप है कि काफी समय बीतने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो इस पर उन्होंने वैशाली से सवाल किया और रुपए लौटाने का दबाव बनाया तो उन्हें एक नियुक्ति पत्र दे दिया जब पीड़ित मुख्य पत्र लेकर संबंधित बैंक पहुंचे तो अधिकारियों ने फर्जी बता दिया पर वैशाली ने बात टला दी। बाद में पीड़ित और उसके परिवार के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी भी थी। बताया गया है कि पुलिस से शिकायत के बाद भी कार्यवाही नहीं होने पर उन्होंने कोर्ट में दस्तक दी। क्षेत्राधिकार दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और पुलिस जांच में जुट गई है।
सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES


