Thursday, August 6, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरबुलंदशहर: रजवाहा कटने से गांव बना तालाब, एक दर्जन परिवारों को सुरक्षित...

बुलंदशहर: रजवाहा कटने से गांव बना तालाब, एक दर्जन परिवारों को सुरक्षित निकाला


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा तहसील क्षेत्र के गांव इस्लामाबाद में रजवाहा कटने से हालात गंभीर हो गए। तेज़ी से गांव में पानी भरने के कारण कई घर जलमग्न हो गए और ग्रामीणों का खाद्य सामग्री सहित घरेलू सामान पानी में डूब गया। स्थिति बिगड़ने पर एक दर्जन परिवारों को समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद सिंचाई विभाग और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे, जिससे लोगों में नाराज़गी है।
ग्रामीणों ने खुद मोर्चा संभालते हुए कई घंटों तक अथक प्रयास कर रजवाहे के कटान को रोकने की कोशिश की। फिलहाल गांव में जलभराव से जनजीवन प्रभावित है और लोग प्रशासन से तत्काल राहत एवं कटान रोकने की स्थायी व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments