Friday, August 7, 2026
HomeFeaturedAHAAR NEWS || आहार खबरगंगा के जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी

गंगा के जलस्तर में हो रही बढ़ोतरी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): पहाड़ी और मैदानी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण बुलंदशहर जिले के अहार क्षेत्र में गंगा का जलस्तर बढ़ गया है। गंगा का जलस्तर बढ़ने से किनारे स्थित खेतों में खड़ी फसलों पर खतरा मंडरा रहा है। इससे गंगा किनारे बसे गांवों के लोगों और किसानों की चिंता बढ़ गई है।
आपको बता दें कि गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से फसल पकने से पहले ही काटनी शुरू हो चुकी है। सिद्ध बाबा गंगा घाट पर कटान सबसे अधिक देखा जा रहा है। बढ़े हुए जलस्तर के कारण गंगा में स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। सुरक्षा कारणों से सिद्ध बाबा गंगा घाट पर स्नान पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। ग्रामीणों ने काफी चिंताएं जाहिर की है। किसानों का कहना है कि यदि जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो पूरी फसल पानी की चपेट में आ जाएगी जिससे भारी नुकसान होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments