Friday, August 7, 2026
HomeFeaturedNARAURA NEWS || नरौरा खबरनाले में फंसी गाय को विहिप-बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सुरक्षित बाहर निकाला

नाले में फंसी गाय को विहिप-बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने सुरक्षित बाहर निकाला


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के नरौरा में शुक्रवार शाम विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए दूषित पानी से भरे नाले में फंसी एक गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गाय सीआईएसएफ गेट के सामने सड़क किनारे स्थित नाले में फंस गई थी।
बताया गया कि शुक्रवार शाम करीब चार बजे कार्यकर्ताओं को गाय के नाले में फंसे होने की जानकारी मिली। इसके बाद मौके पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने कड़ी मशक्कत शुरू की और काफी प्रयास के बाद गाय को सुरक्षित नाले से बाहर निकाल लिया। सड़क किनारे स्थित इस नाले में दूषित जल बहता है जिसके कारण गाय के फंसने से उसकी जान को खतरा बना हुआ था। कार्यकर्ताओं के प्रयास से गाय को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बचाव अभियान में बजरंग दल के पदाधिकारी निशांत पंडित, राहुल भारद्वाज, कौशल कुमार, अमित कुमार, प्रभात कुमार, सुमित, आकाश और वीरेश सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यकर्ताओं के इस प्रयास की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments