Sunday, August 9, 2026
HomeFeaturedDIBAI NEWS || डिबाई खबरऑनलाइन ठगी के 1.35 लाख रुपये पुलिस ने कराए वापस

ऑनलाइन ठगी के 1.35 लाख रुपये पुलिस ने कराए वापस


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर की डिबाई पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 1.35 लाख रुपये वापस उसके बैंक खाते में करा दिए। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित को बड़ी राहत मिली है।
एसपी साइबर क्राइम नरेश कुमार ने बताया कि गांव बरैना निवासी अनिल कुमार ने सात फरवरी 2026 को एनसीआरपी साइबर पोर्टल पर ऑनलाइन ठगी की शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़ित के खाते से साइबर ठगों ने 1.35 लाख रुपये निकाल लिए थे। शिकायत के आधार पर कोतवाली डिबाई में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
मामले में कोतवाली डिबाई की साइबर हेल्प डेस्क ने संबंधित बैंक अधिकारियों से संपर्क कर ठगी की रकम को तत्काल होल्ड कराया। इसके बाद साइबर सेल के लगातार प्रयासों के चलते पूरी 1.35 लाख रुपये की रकम पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़ित ने राहत की सांस ली और साइबर सेल का आभार जताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments