Monday, August 10, 2026
HomeFeaturedJAHANGIRPUR NEWS || जहांगीरपुर खबरकई दिनों से लापता युवक का नहीं मिला सुराग, परिजनों ने पुलिस...

कई दिनों से लापता युवक का नहीं मिला सुराग, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीरपुर क्षेत्र के गांव इब्राहिमपुर निवासी एक युवक के कई दिनों से लापता होने से परिजन परेशान हैं। काफी तलाश के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिलने पर रविवार को उसके पिता ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी है।
आपको बता दें कि पीड़ित पिता संजय सिंह के अनुसार, उनका पुत्र नीरज 21 जुलाई को घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी समय बीतने के बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों, दोस्तों और परिचितों के अलावा संभावित स्थानों पर भी युवक को तलाशा गया, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। कई दिनों तक तलाश करने के बावजूद बेटे का पता नहीं चलने पर परिजन चिंतित हो गए। इसके बाद रविवार को संजय सिंह ने जहांगीरपुर थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की जानकारी दी और बेटे को तलाशने की गुहार लगाई।
थाना प्रभारी ने बताया कि पिता की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। युवक की तलाश के लिए पुलिस टीम प्रयास कर रही है और संभावित स्थानों पर जानकारी जुटाई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments