Monday, August 10, 2026
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबरविधायक के फार्म हाउस में चोरी: सीसीटीवी कैमरों से तोड़फोड़ के बाद...

विधायक के फार्म हाउस में चोरी: सीसीटीवी कैमरों से तोड़फोड़ के बाद AC व तारों के बंडल ले गए चोर


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव रानऊ स्थित अवंतिका फार्म हाउस में 29 जुलाई की रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने फार्म हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों के साथ तोड़फोड़ करने के बाद एसी और तारों के पांच बंडल चोरी कर लिए।
बताया जा रहा है कि यह फार्म हाउस शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा का है। फार्म हाउस पर नौकरी करने वाले सुरजावली निवासी लवकेश ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। लवकेश के अनुसार, 29 जुलाई की रात चोर फार्म हाउस में घुसे और वारदात को अंजाम देने से पहले वहां लगे सीसीटीवी कैमरों को क्षतिग्रस्त कर दिया, ताकि उनकी पहचान न हो सके। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि चोरों की तलाश के लिए फार्म हाउस और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments