बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ पुलिस ने कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सक्रियता दिखाई। पुलिस ने कांवड़ियों के साथ चल रहे डीजे की ऊंचाई कम कराई, ताकि यात्रा मार्ग पर विद्युत तारों और अन्य अवरोधों से किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।
पुलिस ने कांवड़ियों को यात्रा के दौरान सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। साथ ही निर्धारित मार्ग पर सावधानीपूर्वक यात्रा करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई। पुलिस की इस कार्रवाई का उद्देश्य कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखना है।
अहमदगढ़ पुलिस ने कांवड़ियों के डीजे की ऊंचाई कराई कम, दिए सुरक्षा निर्देश
RELATED ARTICLES


