Tuesday, August 11, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरमुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मियों से मिलने अस्पताल पहुंचे एसएसपी, जाना हालचाल

मुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मियों से मिलने अस्पताल पहुंचे एसएसपी, जाना हालचाल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर ने मुठभेड़ में घायल पुलिसकर्मियों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना। दोनों अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से घायल पुलिसकर्मियों के उपचार की स्थिति और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी विस्तार से प्राप्त की।
एसएसपी ने घायल पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों ने अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए साहस का परिचय दिया है। एसएसपी ने दोनों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान अधिकारियों ने चिकित्सकों से उपचार में किसी प्रकार की कमी न रहने देने के निर्देश भी दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments