Tuesday, August 11, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरशिव मंदिर एवं सराय चौकी का निरीक्षण, कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया...

शिव मंदिर एवं सराय चौकी का निरीक्षण, कांवड़ यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में कांवड़ यात्रा-2026 के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिषेक प्रताप अजेय द्वारा गुलावठी क्षेत्र स्थित शिव मंदिर का भ्रमण कर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, बैरिकेडिंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके उपरांत अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने थाना स्याना क्षेत्रान्तर्गत सराय चौकी पर क्षेत्राधिकारी स्याना एवं उप जिलाधिकारी (SDM) के साथ संयुक्त निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कांवड़ मार्ग, पुलिस चौकी, ड्यूटी प्वाइंट, यातायात प्रबंधन, प्रकाश व्यवस्था, चिकित्सा एवं पेयजल सुविधाओं सहित सुरक्षा संबंधी समस्त व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे तथा सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता, संवेदनशीलता एवं समन्वय के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कांवड़ियों के साथ विनम्र व्यवहार बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments