Tuesday, August 11, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरराज राजेश्वर मन्दिर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

राज राजेश्वर मन्दिर का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित राज राजेश्वर मन्दिर का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्ग, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था तथा पुलिस ड्यूटी प्वाइंट्स का निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर प्रखर पाण्डेय सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे। जनपद पुलिस द्वारा मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने हेतु आवश्यक पुलिस प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments