बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव आबदा नगर में विद्युत चोरी की सूचना पर जांच करने पहुंचे विद्युत विभाग के कर्मचारियों के साथ दबंगों द्वारा मारपीट करने का मामला सामने आया है। मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के गांव आबदा नगर में विद्युत चोरी की सूचना मिलने पर विद्युतकर्मी जांच के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि मौके पर कुछ लोग कटिया डालकर विद्युत चोरी कर रहे थे। विद्युतकर्मियों द्वारा विद्युत चोरी की जांच किए जाने पर दबंगों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में विद्युतकर्मी जावेद और उनका साथी गौतम घायल हो गए। घटना के दौरान वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में मारपीट की पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। घटना के बाद पीड़ित विद्युतकर्मी जावेद ने खुर्जा कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विद्युत चोरी की सूचना पर पहुंचे विद्युतकर्मी से दबंगों ने की मारपीट, सीसीटीवी में कैद हुई घटना
RELATED ARTICLES


