Thursday, August 13, 2026
HomeFeaturedGULAWATHI NEWS || गुलावठी खबरकैथाला गांव में गन्ने के खेत में दिखा विशालकाय अजगर

कैथाला गांव में गन्ने के खेत में दिखा विशालकाय अजगर


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के गांव कैथाला के जंगल में गन्ने के खेत में एक विशालकाय अजगर निकल आया। अजगर ने जंगली शियार को जकड़ा हुआ था। इसके बाद अजगर ने धीरे-धीरे शियार को निगल लिया। विशालकाय अजगर को शिकार करते देख मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्काल मामले की सूचना वन विभाग को दी।
बताया जा रहा है कि अजगर काफी बड़ा था और उसने शियार को पूरी तरह जकड़ रखा था। मौके पर मौजूद लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वन विभाग की टीम को सूचना दी गई। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments