बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के डिबाई में अलीगढ़-अनूपशहर मार्ग पर गांव वीरपुर के गेट से घोसीपुरा जाने वाले रास्ते पर 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का एक पोल क्षतिग्रस्त हालत में पड़ा हैं। ऐसे में खुले में पड़ा यह विद्युत पोल गंभीर खतरे का कारण बना हुआ हैं। ग्रामीणों ने बिजली विभाग से तत्काल पोल को जल्द से जल्द ठीक करने की मांग की हैं।
आपको बता दें कि 11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का पोल एक मकान से टिका हुआ हैं। ग्रामीणों ने एक बड़े हादसे की आशंका बनी हुई हैं। इस रास्ते से हजारों लोगों का आना-जाना लगा रहता था। जेई कुमार ने आश्वासन दिया कि वह बिजलीघर जाकर कर्मचारियों को मौके पर भेजेंगे और पोल को जल्द ही ठीक कराया जाएगा।
11 हजार वोल्ट की विद्युत लाइन का पोल क्षतिग्रस्त हालत में एक दिवार के सहारे खड़ा
RELATED ARTICLES


