बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा तहसील क्षेत्र के गांव सारंगपुर में पुल टूटने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण आसपास के करीब छह गांवों का आवागमन प्रभावित हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ रही है, जिनका स्कूल जाने का रास्ता भी बंद हो गया है।
समस्या को लेकर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया और प्रशासन से जल्द से जल्द नए पुल का निर्माण कराने की मांग की।
ग्रामीणों का कहना है कि पुल टूटने के बाद आवागमन के लिए व्यवस्था नहीं होने से रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो ग्रामीण और किसान हाईवे जाम कर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
सारंगपुर में टूटा पुल, 6 गांवों के ग्रामीणों को हो रही परेशानी
RELATED ARTICLES


