बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को सीएनजी पंप के पास रोडवेज बस और प्राइवेट बस की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों के गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही डिबाई पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी डिबाई से तीनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद दोनों बसों के चालक मौके से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
डिबाई: रोडवेज व प्राइवेट बस की आमने-सामने भिड़ंत, तीन गंभीर घायल
RELATED ARTICLES


