बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर में देशभक्ति के जज्बे के साथ शुक्रवार को भाजपा नेता चंद्रमोहन शर्मा की अगुवाई में तिरंगा यात्रा निकाली गई, लेकिन बारिश के बाद सड़कों पर हुए जलभराव ने शहर के विकास की तस्वीर जरूर सामने ला दी। यात्रा के दौरान जगह-जगह सड़कों पर पानी भरा होने से लोगों और यात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते कई स्थानों पर सड़कें जलमग्न नजर आईं। तिरंगा लेकर निकले लोगों को जलभराव के बीच से होकर गुजरना पड़ा। इससे यात्रा के दौरान व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल खड़े हुए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश होते ही सड़कों पर जलभराव की समस्या सामने आ जाती है जिससे आम लोगों को रोजमर्रा के आवागमन में परेशानी झेलनी पड़ती है।
तिरंगा यात्रा में खुली शिकारपुर के विकास की पोल, जलभराव ने बढ़ाई राह की मुश्किलें
RELATED ARTICLES


