Saturday, August 15, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR DEHAT NEWS || बुलंदशहर देहात खबरबंटवारे के विवाद में देवर किशोरी ने भाभी की चाकू से गोदकर...

बंटवारे के विवाद में देवर किशोरी ने भाभी की चाकू से गोदकर की हत्या, जीभ भी कटी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव भाईपुरा में मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि देवर किशोरी ने अपनी 50 वर्षीय भाभी बीना पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में मीना की मौत हो गई, जबकि उनकी जीभ भी कट गई।
वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक प्रताप अजेय ने बताया कि डायल-112 के माध्यम से थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम भाईपुरा में हत्या की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। प्रारंभिक जांच में यह तथ्य प्रकाश में आया है कि मकान के बंटवारे को लेकर हुए विवाद के चलते देवर किशोरी द्वारा अपनी भाभी मीना की हत्या कर दी गई। मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। घटना के संबंध में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments