Saturday, August 15, 2026
HomeFeaturedANGAUTA NEWS || अगौता खबरओलिना में गूंजा देशभक्ति का संदेश, ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों को बांटे...

ओलिना में गूंजा देशभक्ति का संदेश, ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों को बांटे तिरंगे


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विकास खंड अगौता क्षेत्र के गांव ओलिना में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। स्वतंत्रता दिवस से पहले ग्राम प्रधान कुलदीप कुमार ने ग्रामीणों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित कर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को बढ़ावा दिया।
ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों से अपील की कि 15 अगस्त को अपने-अपने घरों पर पूरे सम्मान और गरिमा के साथ तिरंगा फहराएं और स्वतंत्रता दिवस को उत्साहपूर्वक मनाएं। तिरंगा वितरण के दौरान ग्रामीणों में भी खासा उत्साह दिखाई दिया।
ग्राम प्रधान कुलदीप कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य लोगों में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments