बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): बुलंदशहर में कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर अनूपशहर में आयोजित होने वाले गंगा स्नान मेले को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने अनूपशहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगा घाटों पर पहुंचकर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ग्रामीण ने गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए घाटों की सुरक्षा, आवागमन के रास्तों, बैरिकेडिंग, यातायात व्यवस्था और वाहनों की पार्किंग का जायजा लिया। इसके साथ ही संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती को लेकर भी व्यवस्थाएं परखी गईं।
एसपी ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। भीड़ नियंत्रण, यातायात संचालन और घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। पुलिस प्रशासन कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियों में जुटा हुआ है।
कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ग्रामीण ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण
RELATED ARTICLES


