Saturday, August 15, 2026
HomeFeaturedSALEMPUR NEWS || सलैमपुर खबरनरेश की हत्या करने वाला आरोपी भेजा जेल

नरेश की हत्या करने वाला आरोपी भेजा जेल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सलेमपुर पुलिस व स्वाट टीम ने नरेश की हत्या करने वाले आरोपी को शिवाली रोड पर छोटे मंदिर के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से आलाकत्ल कड़ा व खूनालूदा कपड़े आदि बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सम्राट पुत्र गुड्डू सिंह निवासी गांव सदरपुर थाना सलेमपुर जनपद बुलंदशहर के रूप में हुई है।
आपको बता दें कि पीड़ित जयपाल सिंह पुत्र काले निवासी ग्राम सदरपुर थाना सलेमपुर जनपद बुलन्दशहर ने थाना सलेमपुर पर तहरीर दी कि आरोपी द्वारा 11 अगस्त 2026 को उसके भतीजे नरेश को अपने साथ ले जाकर खेत में हत्या कर दी है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सलेमपुर पर मुअसं-237/26 धारा 103(1)/115(2)/351(2) बीएनएस व 3 (2) 5 एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया था। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में बताया कि मेरा एवं मृतक नरेश का पूर्व में विवाद हो गया था जिसने गांव वालों के सामने मेरे साथ मारपीट कर मुझे बेइज्जत किया था जिसका बदला लेने के लिए मैने शराब पीकर नरेश के साथ मारपीट की, बाद मैने नरेश को खेत में ले जाकर कड़े से उसके सिर में वार कर उसकी हत्या कर दी थी और वहां से भाग गया था। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments