बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के बुलंदशहर में आवास विकास कॉलोनी में शुक्रवार की देर रात एक घोड़े का बच्चा गहरे नाले में गिर गया। स्थानीय लोगों ने नाले में घोड़े के बच्चे को गिरा देखा तो पुलिस को सूचना दी। वही राष्ट्रीय चेतना मिशन की टीम भी मौके पर पहुंच गई उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद गहरे नाले से घोड़े के बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला।
आपको बता दें कि मामला शुक्रवार की देर रात का है। पुलिस को सूचना मिली कि आवास विकास कॉलोनी के पास गहरे नाले में एक घोड़े का बच्चा गिरा हुआ है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने राष्ट्र चेतना मिशन की टीम को मामले से अवगत कराया। नाले में गिरे घोड़े के बच्चे की सूचना पाकर टीम मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। राष्ट्रीय चेतना मिशन के अध्यक्ष हेमंत सिंह का कहना है कि नाला काफी गहरा था जिसके कारण घोड़े के बच्चे को बाहर निकलने में थोड़ी कठिनाइयां हुई, लेकिन घोड़े के बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
गहरे नाले में गिरा घोड़े का बच्चा
RELATED ARTICLES


