बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने शिकारपुर स्थित पंजाबी डेयरी पर छापामार कार्रवाई की। टीम की कार्रवाई से डेयरी संचालकों में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान टीम को डेयरी में करीब 700 किलोग्राम पनीर का जखीरा मिला। पनीर की गुणवत्ता को लेकर संदेह होने पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पनीर के दो नमूने लिए। दोनों सैंपलों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी के मुताबिक, मौके पर कोई संदिग्ध सामग्री नहीं मिली है। फिलहाल पनीर के नमूनों की प्रयोगशाला जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि होने पर नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रयोगशाला रिपोर्ट के आधार पर ही आगे की कार्रवाई तय होगी।
पंजाबी डेयरी पर खाद्य विभाग का छापा, 700 किलो पनीर का जखीरा मिला
RELATED ARTICLES


