Monday, August 17, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरसिकंदराबाद: घर के बाहर सो रहे व्यक्ति के चेहरे पर धारदार हत्यार...

सिकंदराबाद: घर के बाहर सो रहे व्यक्ति के चेहरे पर धारदार हत्यार से वार कर की हत्या, जांच जारी


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में गुलावठी रोड पर मुर्गीफार्म के पास सोमवार सुबह घर के बाहर सो रहे करीब 50 वर्षीय व्यक्ति की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान लियाकत के रूप में हुई है। हत्या की वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, लियाकत घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से उनके चेहरे पर वार कर हत्या कर दी। लूट की आशंका भी जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। वहीं वारदात के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments