Monday, August 17, 2026
HomeFeaturedAHMADGARH NEWS || अहमदगढ़ खबररामसन्स डेयरी में दूध-पाउडर की कथित हेराफेरी से मचा हड़कंप, एक करोड़...

रामसन्स डेयरी में दूध-पाउडर की कथित हेराफेरी से मचा हड़कंप, एक करोड़ से अधिक के नुकसान का आरोप


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव मुमरेजपुर स्थित रामसन्स डेयरी लिमिटेड की फैक्ट्री में दूध और दूध पाउडर की कथित चोरी, हेराफेरी और अवैध बिक्री का मामला सामने आया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के बाद मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
फैक्ट्री के प्रार्थी प्रदीप गुप्ता की शिकायत के अनुसार, कथित हेराफेरी पिछले करीब 10 महीनों से चल रही थी। शिकायत में फैक्ट्री में डिस्पैच सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत रहे विवेक शर्मा और प्रवीण सिंह पर वाहन चालक संजय के साथ मिलकर माल की कथित हेराफेरी करने के आरोप लगाए गए हैं। शिकायत में एसआईएस सिक्योरिटी लिमिटेड से जुड़े नितिन कुमार तथा सुरक्षा गार्ड सचिन, अजयपाल और विश्वम्बर की भूमिका की भी जांच की मांग की गई है। शिकायतकर्ता का दावा है कि पिछले करीब 10 महीनों में हुई कथित चोरी और हेराफेरी से फैक्ट्री को एक करोड़ रुपये से अधिक की आर्थिक क्षति होने की आशंका है।
मामले को लेकर शिकायतकर्ता ने संबंधित कर्मचारियों के संपर्कों और गतिविधियों की जांच कराने के साथ ही प्रदीप गौतम, सोमवीर जिरौली और बंटी जिरौली समेत अन्य लोगों से पूछताछ कर कथित नेटवर्क का पता लगाने की मांग की है। शिकायत में धमकी दिए जाने का आरोप भी लगाया गया है।
बताया गया है कि शिकायत 25 जून 2026 को दर्ज कराई गई थी। अब पुलिस मामले से जुड़े अभिलेखों, डिस्पैच रिकॉर्ड, माल की आवाजाही और संबंधित लोगों की भूमिका की पड़ताल कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments