Tuesday, August 18, 2026
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबरशिकारपुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम

शिकारपुर में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिवार में मचा कोहराम


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर तहसील के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के रानीवाला गांव में रविवार देर रात एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 40 वर्षीय नीरज पुत्र रविकरण के रूप में हुई है। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, नीरज की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व हुई थी। उसके दो पुत्र हैं। नीरज अक्सर शराब पीने के बाद घर में हंगामा करता था। हंगामे से परेशान होकर उसकी पत्नी अपने मायके चली गई। पत्नी के जाने के बाद नीरज ने रविवार रात कमरे में लगी खूंटी से रस्सी बांधकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी वरुण कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments