बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा की नगर पालिका ने पदम की पुलिया के रहने वाले पशुपालक के खिलाफ एक हजार रुपए का जुर्माना लगाया है और साथ ही निर्देश दिए हैं कि जुर्माने की धनराशि समय से जमाना न करने पर पांच गुना बढ़ाने का नोटिस भी जारी किया है। आपको बता दें कि खुर्जा सराय नसरुल्लाह खां मोहल्ले के पास पदम की पुलिया के रहने वाला श्याम घर में पशुपालन करता है। स्थानीय लोगों की ओर से शिकायत की गई कि वह आसपास गंदगी फैलाता है। जिस वजह से आने जाने में काफी परेशानियां होती हैं। नगर पालिका ने 26 नवंबर 2024, 5 दिसंबर 2024 और 3 जनवरी 2025 को नोटिस जारी कर पशुपालन बंद करने और गंदगी न फैलाने का नोटिस दिया। इसके बाद भी युवक ने पशुपालन करना बंद नहीं किया जिसके बाद नगर पालिका की ओर से एक हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने जांच के आदेश दिए थे। एडीएम बुलंदशहर की ओर से भी कार्रवाई के आदेश मिले हैं।
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरपशुपालक के खिलाफ गंदगी करने पर लगा एक हजार का जुर्माना
पशुपालक के खिलाफ गंदगी करने पर लगा एक हजार का जुर्माना
0
96
Previous article
Next article
RELATED ARTICLES


